एकल अभियान के तहत 16 गांवों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित
एकल अभियान के तहत 16 गांवों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित | Prabhat Khabar Network
रमना में एकल अभियान के तहत 16 गांवों के बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
रमना,गढ़वा: वन बंधु परिषद एकल अभियान की ओर से श्री सीताराम मानस मंदिर, रमना के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान एकल अभियान से जुड़े 16 आचार्यों के बीच 16 ग्रामों में बच्चों के पठन-पाठन के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. इसमें बच्चों के बीच वितरित करने के लिए कॉपी, कलम, पेंसिल, आचार्य डायरी सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गयी.
बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना उद्देश्य
इस अवसर पर संच प्रमुख सुनीता देवी, सीएसआर-पी3 प्रमुख संतोष कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख अशर्फी चौधरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला ग्राम विकास प्रमुख अर्जुन चौधरी सहित अभियान से जुड़े कई लोग मौजूद थे.
अर्जुन चौधरी ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां शिक्षा का अभाव है, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ शिक्षण सामग्री भी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.
उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन की ओर से पंचमुखी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, स्वास्थ्य, विकास और सामाजिक जागरूकता का भाव भी विकसित हो सके. गांवों में आचार्यों के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन कराया जा रहा है.
शिक्षण सामग्री मिलने से बढ़ेगा उत्साह
उन्होंने कहा कि शिक्षण सामग्री मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में सुविधा होगी. अभियान का प्रयास है कि आर्थिक अथवा भौगोलिक कारणों से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.
कार्यक्रम में मीरा देवी, श्यामला देवी, प्रतिमा देवी, खुशबू देवी, अस्मिता देवी, विमला देवी, अर्चना देवी, किरण देवी, अभिमन्यु पासवान समेत अभियान से जुड़े आचार्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










