KCC वालों के लिए बड़ा अलर्ट! रिन्यूअल नहीं कराया तो 1% की जगह 13.50% लगेगा ब्याज

Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने किसानों से ऋण खातों का समय पर नवीनीकरण कराने की अपील की है, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

धुरकी,गढ़वा: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की टाटीदीरी शाखा के शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने ऋण लेने वाले किसानों और अन्य खाताधारकों से समय पर अपने ऋण खातों का नवीनीकरण कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले एक वर्ष से अपने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) या अन्य ऋण खातों का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे बैंक और सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं.

1 प्रतिशत के बजाय 13.50 प्रतिशत ब्याज

शाखा प्रबंधक ने बताया कि समय पर नवीनीकरण नहीं कराने पर किसानों को सबसे बड़ा नुकसान ब्याज दर में होगा. रियायती दर पर मिलने वाले ऋण पर 1 प्रतिशत के बजाय 13.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देना पड़ेगा. इसके साथ ही किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी नहीं ले सकेंगे.

ऋण माफी और दुर्घटना बीमा से भी होंगे वंचित

उन्होंने बताया कि ऐसे खाताधारक भविष्य में सरकार की ऋण माफी योजनाओं और बैंक की ओर से उपलब्ध कराये जाने वाले व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा से भी वंचित हो जाएंगे.

विजय कुमार ने सभी बकायेदार ऋणधारकों से बिना विलंब टाटीदीरी शाखा पहुंचकर अपने ऋण खाते का नवीनीकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें ब्याज छूट, सरकारी अनुदान और बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ लगातार मिलता रहे.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola