भवनाथपुर में Independence Day की पूरी टाइमिंग जारी, 8:45 बजे से शुरू होगा झंडोत्तोलन; जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में झंडोत्तोलन की समय सारणी जारी कर दी गई है। यहाँ पूरा कार्यक्रम देखें।

विज्ञापन

भवनाथपुर,गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से समय सारणी जारी कर दी गयी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 8:45 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, भवनाथपुर में झंडोत्तोलन किया जाएगा.

इसके बाद 9:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 9:20 बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय, 9:25 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय तथा 9:35 बजे थाना परिसर में झंडोत्तोलन होगा. 9:40 बजे कर्पूरी चौक, 9:45 बजे उच्च विद्यालय और 9:50 बजे बुनियादी विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

वहीं 10 बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय, 10:05 बजे परियोजना विद्यालय तथा 10:15 बजे कस्तूरबा विद्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालयों में सुबह 9:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी आकर्षण

प्रखंड परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, बुनियादी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा झंडागीत, उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. प्रशासन की ओर से सभी संबंधित कार्यालयों एवं संस्थानों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. समारोह को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola