युवाओं को लक्ष्य से भटका रहा नशा, जागरूक समाज से ही बदलाव संभव: महेंद्र
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 13 Jun 2026 9:26 PM
युवाओं को लक्ष्य से भटका रहा नशा, जागरूक समाज से ही बदलाव संभव: महेंद्र
प्रतिनिधि, गढ़वा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के अधीन संचालित वनांचल कॉलेज ऑफ साइंस में शनिवार को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व रोकथाम के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह व कुलपति प्रोफेसर (डॉ) एमके सिंह शामिल हुए. उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सह बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू व डीन (साइंस) डॉ अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के बीच अपने विचार रखे. कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम (गूगल मीट) से जुड़े पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कानूनी व सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. वहीं, समाजसेवी रणजीत सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके कारण युवा अपने लक्ष्य से दूर हो रहे हैं. रणधीर सिंह ने कहा कि सिर्फ कानून बना देने मात्र से समाज नशा मुक्त नहीं हो सकता, इसके लिए हम सभी को खुद से जागरूक होना होगा. मौके पर प्रो (डॉ) नीलू शर्मा, पंकज सिंह, प्रोफेसर डॉ एसके सिंह, प्रो (डॉ) ललन सिंह,डॉ पीडी तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










