भवनाथपुर में चार पहिया वाहन से गिरने से चालक की मौत

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भवनाथपुर में चार पहिया वाहन से गिरने से चालक की मौत

भवनाथपुर शिव मंदिर के पास सोमवार को गाड़ी से गिरकर चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गढ़वा

. भवनाथपुर शिव मंदिर के पास सोमवार को गाड़ी से गिरकर चालक की मौत हो गयी. मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी महेश गिरी का पुत्र सोहित गिरी (32 वर्ष) बताया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि सभी साधु संत के साथ वह स्नान कर अपने चार पहिया वाहन में बैठा हुआ था. इसी क्रम में साधुओं ने उसे गाड़ी में अगरबत्ती जलाने के लिए दिया था, इसके बाद उसने बैटरी डाउन होने के कारण गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए पीछे की ओर ढलान से नीचे ढाल दिया. इसी दौरान उसकी गाड़ी का गेट बिजली का पोल से टकरा गयी. घटना के बाद गाड़ी से चालक नीचे गिर गया. इस घटना को देखकर आसपास के लोगों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola