फुटबॉल के ट्रायल में जिले की बेटियों ने दिखाया दम

फुटबॉल के ट्रायल में जिले की बेटियों ने दिखाया दम
रमकंड. रमकंडा के जेबी प्रतिभा फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल गुरुवार को संपन्न हुआ. ट्रायल के अंतिम दिन क्षेत्र की प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया. समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि हरहे पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी और शिक्षक राजधन बैठा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की. मौके पर मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करियर संवारने का बेहतरीन जरिया है. ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के चयन और कौशल मूल्यांकन के लिए कोलकाता से आये प्रख्यात फुटबॉल कोच विश्वजीत व स्वपन राउत मौजूद थे. स्थानीय कोच सह आयोजक जेम्स बड़ा के साथ मिलकर उन्होंने खिलाड़ियों की बारीकियों को परखा. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप रजक, मोहित चौधरी, कंचन कुमार, दिलीप कुमार, अमित ठाकुर, उषा पूर्ति, पूर्णिमा कुमारी, जोशना टोप्पो, प्रियंका भगत आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




