ePaper

गंदगी से फैलती है बीमारियां, अपने आसपास साफ-सफाई रखेंः प्रो बीरेंद्र

Updated at : 19 Dec 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
गंदगी से फैलती है बीमारियां, अपने आसपास साफ-सफाई रखेंः प्रो बीरेंद्र

गंदगी से फैलती है बीमारियां, अपने आसपास साफ-सफाई रखेंः प्रो बीरेंद्र

विज्ञापन

हरिहरपुर शुक्रवार को विकास मंच के संस्थापक सह सचिव प्रो बिरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान प्रो बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है. उन्होंने लोगों को अपने घर, आसपास के वातावरण और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाये रखने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि गंदगी के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, जिनसे बचाव केवल नियमित स्वच्छता अपनाकर ही किया जा सकता है. मौसम को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से ठंड से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने, गुनगुना पानी पीने और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गयी. मौके पर उपस्थित सेवा निवृत्त शिक्षक कृष्ण साव, विनोद शर्मा, डॉ सुरेन्द्र विश्वकर्मा, विकास यादव, नंद बिहारी सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola