ePaper

एसडीएम के साथ क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं का संवाद आज

Updated at : 01 Dec 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम के साथ क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं का संवाद आज

एसडीएम के साथ क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं का संवाद आज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल में नियमित रूप से आयोजित होने वाले कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम की आगामी कड़ी में इस बार पुस्तक विक्रेताओं और स्टेशनर्स को आमंत्रित किया गया है. सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम मंगलवार को प्रातः 11 बजे अनुमंडल सभागार में आयोजित किया जायेगा. एसडीएम ने बताया कि इस साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा समाधान के लिए त्वरित व व्यावहारिक पहल सुनिश्चित करना है. प्रत्येक सप्ताह किसी अलग समूह को आमंत्रित कर उनकी बातों को प्राथमिकता के साथ सुना जाता है .उन्होंने कहा कि पुस्तक व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों, पुस्तकों की आपूर्ति, मूल्य नियंत्रण, शैक्षणिक सत्रों के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा स्थानीय बाजार से जुड़े मुद्दों सहित सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. इसके अलावा प्रशासन व पुस्तक विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी विमर्श किया जायेगा. बता दें कि कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम आमजन के साथ साझेदारीपूर्ण संवाद का एक प्रभावी मंच बन चुका है और इसी क्रम में पुस्तक विक्रेताओं के साथ यह विशेष सत्र भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola