ePaper

अनुकंपा के छह आवेदनों की हुई विस्तृत जांच

Updated at : 20 Nov 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
अनुकंपा के छह आवेदनों की हुई विस्तृत जांच

जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक गढ़वा समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान किये जाने से संबंधित आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्राप्त कुल 6 आवेदनों की विस्तृत जांच की गयी. आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किये गये सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निर्देश व अन्य संलग्न पत्रों की समीक्षा की गयी. जांच के क्रम में पाया गया कि कई प्रस्ताव विभागीय पत्र द्वारा निर्धारित विहित प्रपत्र में उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. साथ ही विहित प्रपत्र-2 में रिक्तियों की सूचना व कार्यालय प्रधान की स्पष्ट अनुशंसा का अभाव पाया गया. समिति ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों से आवश्यक पत्राचार कर पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करायी जाये व अगली बैठक में आवेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. स्पष्ट अनुशंसा व आवश्यक सूचनाओं के अभाव में सभी 6 आवेदनों पर अंतिम निर्णय अगली बैठक तक स्थगित रखा गया. चार कर्मियों को सेवा संपुष्टि अनुमोदित बैठक में चार कर्मियों को सेवा संपुष्टि अनुमोदित की गयी. इनमें सुजीत महतो निम्न वर्गीय लिपिक, प्रखंड कार्यालय बड़गड़, रोहित कुमार यादव अनुसेवक, अनुमंडल कार्यालय श्रीबंशीधर नगर, संदीप कुमार गुप्ता राजस्व उप निरीक्षक, अंचल कार्यालय कंडी, राम रक्षा सिंह, राजस्व उप निरीक्षक,अंचल कार्यालय रमना शामिल हैं. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी (रंका) रूद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी( श्रीबंशीधर नगर) प्रभाकर मिर्धा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, स्थापना उप समाहर्ता देवानंद राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola