विकास मद की कमी को दूर करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
विकास मद की कमी को दूर करने की मांग की

विकास मद की कमी को दूर करने की मांग की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी और जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की दिशा तय करना था. चर्चा के दौरान कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने कहा कि पिछले दो वर्षों से सरकार की ओर से पंचायतों को कोई राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इससे पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ गये हैं. जनप्रतिनिधियों ने भी एक स्वर में कहा कि मद की अनुपलब्धता के कारण पंचायतों का विकास कार्य बाधित है. सभी ने सरकार से अपील की कि पंचायतों को शीघ्र राशि उपलब्ध करायी जाये ताकि गांवों का विकास रुका न रहे. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, मनरेगा बीपीओ सोनू कुमार, सीआई संदीप कुमार गुप्ता, मुखिया विजय राम, ललित बैठा, मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, रिंकू सिंह, अरुण राम, बीडीसी अभिनंदन शर्मा, मुखिया परिखा राम, अरुण कुमार राम, अनूप कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola