ePaper

मुख्यमंत्री व खान विभाग से खनन रोकने की मांग

Updated at : 08 Jul 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री व खान विभाग से खनन रोकने की मांग

मुख्यमंत्री व खान विभाग से खनन रोकने की मांग

विज्ञापन

पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं खान व भूतत्व विभाग के सचिव को पत्र लिखकर रंका व रमकंडा प्रखंड में हो रहे अवैध पत्थर खनन एवं पत्थर क्रशिंग रोकने की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि जिला खनन पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी रंका, रमकंडा एवं वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका व रमकंडा में अवैध पत्थर खनन व पत्थर तोड़ने-काटने का काम किया जा रहा है. इस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा है कि इन क्षेत्रों में दर्जनों पत्थर खदान एवं क्रशर प्लांट संचालित हो रहे हैं. खनन विभाग की अनदेखी के कारण लीजधारकों द्वारा गैरमजरुआ जमीन का गलत तरीके से म्यूटेशन एवं ऑनलाइन कराकर मानक के विपरीत खनन एवं क्रशिंग का काम भारी पैमाने पर किया जा रहा है. इसकी वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं लोगों की खेती बाड़ी एवं रहन-सहन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. पत्थर खनन के दौरान ब्लास्टिंग की वजह से गउरगाड़ा, पुरेगाड़ा, पिंडरा, गासेदाग व चटकमान गांव के लोगों के घरों में दरारें पड़ गयी हैं. इस वजह से ग्रामीण उजड़ने के कगार पर आ गये हैं. उन्होंने आवेदन में कहा है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर इस खनन की जांच करायी जाये और संबंधित पदाधिकारियों एवं खनन करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola