ePaper

तालाब के पास मिला वृद्ध का शव

Updated at : 17 Dec 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब के पास मिला वृद्ध का शव

तालाब के पास मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन

भंडरिया थाना क्षेत्र के जनेवा गांव के बंगली डेरा प्राथमिक विद्यालय से लगभग 400 फीट दूर स्थित तालाब के पास बुधवार को गांव के ही राजनाथ सिंह (65 वर्ष) का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही भंडरिया पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह मंगलवार की रात से अपने घर से लापता थे. बुधवार की सुबह परिजन उनकी खोजबीन में लगे हुए थे. भंडरिया थाना के एसआई किशोर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला ठंड के कारण हुई मौत का भी हो सकता है, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola