ePaper

गढ़देवी मंदिर में उपायुक्त व एसपी ने की पूजा

Updated at : 29 Sep 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़देवी मंदिर में उपायुक्त व एसपी ने की पूजा

गढ़देवी मंदिर में उपायुक्त व एसपी ने की पूजा

विज्ञापन

गढ़वा. नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सोमवार को मां गढ़देवी मंदिर में पट खुलते ही जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें चुनरी भेंट की और मां के दरबार में विशेष पूजन करवाया. इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि मां गढ़देवी की असीम कृपा इस पूरे क्षेत्र पर बनी रहती है. नवरात्र का यह पावन पर्व हमें शक्ति, संयम और सद्भाव का संदेश देता है. वे मां से प्रार्थना करते हैं कि जिले के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और प्रगति आए. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि गढ़वा जिला माता रानी की विशेष कृपा से सुरक्षित और शांतिपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola