ePaper

आपसी विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, रिम्स रेफर

Updated at : 30 Jun 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, रिम्स रेफर

नगर क्षेत्र के इंदिरा गांधी रोड पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक युवक को घरेलू विवाद के चलते गोली मार दी गयी

विज्ञापन

गढ़वा. नगर क्षेत्र के इंदिरा गांधी रोड पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गयी, जब एक युवक को घरेलू विवाद के चलते गोली मार दी गयी. घायल की पहचान राजा केसरी उर्फ नवनीत केसरी के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में पहले गढ़वा सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, नवनीत केसरी शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान में बैठे थे. इसी दौरान उसका चचेरा भाई मन्नू केसरी, जो दिलीप प्रसाद केसरी का पुत्र है, दुकान में आया और आपसी विवाद के चलते गोली चला दी. परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस हमले का कारण बना. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मन्नू केसरी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डॉक्टरों ने बताया कि गोली युवक के पेट के पास लगी है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव हुआ है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए रांची रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola