पूजा के दौरान विवाद, छह घंटे किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पूजा के दौरान विवाद, छह घंटे किया धरना-प्रदर्शन

प्रशासन ने आश्वासन दिया लोगों में समाप्त किया प्रदर्शन

विज्ञापन

प्रशासन ने आश्वासन दिया लोगों में समाप्त किया प्रदर्शन महावीर पताका स्थापित करने दौरान हुआ था दो पक्षों में विवाद प्रतिनिधि, रामकंडा रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में पिछले 24 घंटे से जारी तनाव गुरुवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप और सार्थक वार्ता के बाद समाप्त हो गया. करीब छह घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम को पुलिस प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद समाप्त किया गया. जनभावनाओं और क्षेत्र में शांति बनाये रखने के उद्देश्य से रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को हटा कर रवि पटेल को नये थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया . प्रशासन ने दोनों समुदायों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रामनवमी के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा बनाये रखें. बता दें कि बुधवार की शाम बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास महावीर पताका स्थापित करने के दौरान दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ. पूजा समाप्त होने के बाद लौटते समय डीजे बजाने और नारेबाजी को लेकर बहस झड़प में बदल गयी. मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन गुरुवार सुबह ग्रामीण सड़क पर उतर गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा और रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार और रोहित रंजन सिंह, रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा समेत चार थानों की पुलिस और भारी संख्या में जवान मौके पर तैनात रहे. वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लंबी वार्ता की और स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले किसी भी पक्ष के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी . वार्ता के दौरान हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों ने निवर्तमान थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये और उन्हें हटाने की मांग की, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया . क्षेत्र में शांति बहाल करना हमारी प्राथमिकता है. नये थाना प्रभारी को प्रभार सौंप दिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. – रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola