विशुनपुरा में हो बायपास सड़क का निर्माण: अनंत प्रताप देव

विशुनपुरा में हो बायपास सड़क का निर्माण: अनंत प्रताप देव
गढ़वा. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन में क्षेत्र की एक ज्वलंत समस्याएं प्रमुखता से रखी. विधायक ने बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में आये दिन लगने वाले भीषण जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से अविलंब ””बायपास सड़क”” निर्माण कराने की मांग की है. विधायक ने कहा कि गढ़वा के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुरा प्रखंड का सीधा जुड़ाव मंझीआंव, बरडीहा, मेराल, रमना व श्री वंशीधर नगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से है. मुख्य पथ के दोनों तरफ घनी आबादी होने और तेजी से बढ़ते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारण सड़क संकरी हो गयी है. इस मार्ग पर भारी वाहनों के दबाव और भीड़ के कारण प्रतिदिन घंटों भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. विधायक अनंत प्रताप देव ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण इस मुख्य मार्ग पर आये दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें जान-माल का नुकसान हो रहा है. उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए कहा कि बिशुनपुरा में बायपास सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यावसायिक विकास को भी नयी गति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




