कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन

कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन

विज्ञापन

गढ़वा.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. यह रैली कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च कर इंदिरा गांधी चौक होते हुए बाबा भीम राव आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा आयोजित कर समाप्त हुई. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के लिए जिस तरीके से संघर्ष किया उसी संघर्ष का देन है कि केंद्र की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना कराने के लिए घोषणा करनी पड़ी. जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने संविधान लागूकिया है, तो संविधान को बचाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी की है. संविधान के साथ छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा देश के नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना के लिए लगातार सड़क से सदन तक आवाज उठायी. मौके पर उदय नारायण तिवारी, कियामुद्दीन अंसारी, वेद प्रकाश, अक्षय राम, राजू नायक, जिला महासचिव सुशील कुमार चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

उपस्थित लोग : मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र नाथ चौबे, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, डंडई प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, त्रिपुरारी सिंह,नगर प्रखंड़ मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंका प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, भडरिया प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह धुरकी प्रखंड अध्यक्ष बिमला देवी, जमाल अंसारी, लखन राम, नितेश राम, नसीम अंसारी, कुंदन राम, रत्न भारती व कुश सिंह खरवार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola