ePaper

भारी वर्षा से ध्वस्त हुए कच्चे मकान का मिलेगा मुआवजा : बीडीओ

Updated at : 17 Jul 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारी वर्षा से ध्वस्त हुए कच्चे मकान का मिलेगा मुआवजा : बीडीओ

बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने अत्यधिक वर्षा के कारण ध्वस्त हुए कच्चे मकान का आपदा प्रबंधन से लाभुकों को मुआवजा दिलवाने की बात कही.

विज्ञापन

मझिआंव. बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने अत्यधिक वर्षा के कारण ध्वस्त हुए कच्चे मकान का आपदा प्रबंधन से लाभुकों को मुआवजा दिलवाने की बात कही. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया को कहा कि जितने भी आवास भारी बारिश के वजह से गिर गये हैं, उसके लाभुकों से एक आवेदन लेकर घर का फोटो देना है. साथ ही जिस भूमि पर घर स्थित था उसका कागजात, आधार कार्ड और बैंक खाता की छायाप्रति लगाकर अंचल अधिकारी के नाम से आवेदन पत्र संलग्न कर कार्यालय को जमा करें. उन्होंने कहा कि यदि घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया होगा तो उसे पूर्ण नुकसान का मुआवजा दिलवाया जायेगा. यदि घर आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया है तो आपदा प्रबंधन से मुआवजे की अनुशंसा की जायेगी. बीडीओ द्वारा सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायत में बारिश की वजह से ध्वस्त हुए मकानों की सूची बनाकर उसमें लाभुकों के साथ स्वयं फोटो खिंचवा कर के प्रस्ताव अंचल कार्यालय को जमा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के पश्चात मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जायेगी.

बारिश में कई मकान हुआ क्षतिग्रस्त

चिनिया. मूसलाधार बारिश से मुख्यालय अंतर्गत कई मिट्टी के मकान ध्वस्त हो गये. चिनिया निवासी विद्या कुमार रवि का मकान गिरने से घर में रखे सामान दबाकर बर्बाद हो गया. वहीं चिनिया निवासी अनिल पासवान, कबूतरी देवी, सुरेश तुरी, बदन लोहार का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं प्रखंड के विलायती खैर पंचायत के मिशन टोला के आदिम जनजाति ललिता देवी का घर भी गिर गया है. पीड़िता ललिता देवी ने कहा कि आवास में नाम जोड़ने एवं जियो टैगिंग के हवाला देखकर राशि ली गयी, लेकिन उसे लाभ नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola