टेंपो व पिकअप में टक्कर, एक किशोर की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 8:28 PM
टेंपो व पिकअप में टक्कर, एक किशोर की मौत, दो घायल
गढ़वा-रंका राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर बुधवार की सुबह टेंपो व पिकअप वैन की टक्कर में टेंपो पर सवार एक किशोर की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश भुईया का पुत्र सुरेंद्र कुमार भुईयां (15 वर्ष) बताया गया है. पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र महेश सिंह और पलामू के ही नावा थाना क्षेत्र के राजदिरिया गांव निवासी विनय सिंह का पुत्र संजय सिंह घायल हो गये हैं. उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि जमारी गांव से एक बारात रंका थाना क्षेत्र के बाहाहारा गांव गयी थी. वापस लौटने के दौरान नारायणपुर गांव स्थित बाइपास के पास एक पिकअप वैन ने टेंपो में टक्कर मार दी. इससे टेंपो पर सवार सुरेंद्र भुइयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं महेश सिंह एवं संजय सिंह घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस ने सभी को गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र कुमार भुइयां को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने सुरेंद्र कुमार भुईयां को शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










