मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय को मिला प्रथम स्थान

Updated at : 06 May 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय को मिला प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्थानीय नगर भवन में मतदाता जागरूकता सह नैतिक मतदान के लिए नाटक, नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसकी शुरूआत जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार ने की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आरके रामासाहू विद्यालय गढ़वा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गढ़वा, आरके गोविंद प्लस टू उवि गढ़वा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेराल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उनके गायन, नाटक एवं नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया. विभिन्न विद्यालय पुरस्कृत : गायन प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय को प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आरके रामासाहू गढ़वा को द्वितीय एवं आर गोविंद प्लस टू उवि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जबकि नाटक प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आरके रामा साहू गढ़वा को प्रथम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा को द्वितीय स्थान मिला. वहीं नृत्य प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय ने प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा को द्वितीय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आरके रामासाहू गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सभी बच्चों को मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया गया. उपस्थित लोग : मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गायत्री साहू, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नगर उंटारी के कैशर रजा एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola