ePaper

चंदनी गांव में दशहरा पर रावण दहन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

Updated at : 29 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
चंदनी गांव में दशहरा पर रावण दहन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

चंदनी गांव में दशहरा पर रावण दहन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

विज्ञापन

अभिमन्यु कुमार, खरौंधी खरौंधी प्रखंड के चंदनी गांव में दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से किया जाता है. इस परंपरा की शुरुआत करीब दस वर्ष पूर्व नवयुवक संघ द्वारा की गयी थी. संघ ने लगभग चालीस साल पहले गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन प्रारंभ किया था, जो निरंतर जारी है. दशहरा पर यहां झांकी निकालने की परंपरा भी है. झांकी के बाद यज्ञशाला के समीप बाजे-गाजे और जयकारों के बीच राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाता है. मंचन के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया जाता है. चंदनी गांव के इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की सक्रिय भागीदारी रहती है. आयोजन समिति में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हैं और सभी मिलजुलकर इस पर्व को भव्य बनाने में योगदान देते हैं. यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक भी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्यक्रम गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है.हाल ही में 26 सितंबर की रात आये आंधी-पानी के दौरान जब पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त होने का खतरा था, तब आसपास के मुस्लिम परिवारों ने आगे आकर उसे सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास किया. नवयुवक संघ द्वारा दुर्गा पूजा, रावण दहन, रामायण मंचन, नाटक प्रस्तुति और नवकन्या पूजन का आयोजन हर वर्ष किया जाता है. इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश मेहता, सचिव बलराम यादव, कोषाध्यक्ष शेख मोहम्मद अंसारी, ओमकेश मेहता, राहुल कुमार कन्नौजिया, संदीप जायसवाल, सौरभ राय सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola