चिनिया में भक्ति व उल्लास के साथ चैती छठ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
चिनिया में भक्ति व उल्लास के साथ चैती छठ संपन्न

चिनिया में भक्ति व उल्लास के साथ चैती छठ संपन्न

विज्ञापन

चिनिया. लोक आस्था, शुद्धता और कड़े अनुशासन का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया. चिनिया प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और अटूट श्रद्धा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान को पूरा किया. बुधवार की सुबह भगवान सूर्य की पहली किरण के साथ ही विभिन्न छठ घाटों पर अर्घ देने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद व्रतियों ने पारण कर अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा. इससे पूर्व, मंगलवार की शाम को प्रखंड के विभिन्न नदी, तालाबों और नहर स्थित छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ अर्पित किया गया. चिनिया प्रखंड मुख्यालय के थाना के पीछे स्थित छठ घाट और बाजार तालाब छठ घाट पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी. कठोर नियमों और पवित्रता के इस महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola