आपसी भाईचारे व सौहार्द्र के साथ मनाये त्योहार

Updated:
विज्ञापन
आपसी भाईचारे व सौहार्द्र के साथ मनाये त्योहार

आपसी भाईचारे व सौहार्द्र के साथ मनाये त्योहार

विज्ञापन

धुरकी. थाना परिसर में गुरुवार को ईद, रामनवमी व सरहुल को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ बिमल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द्र बनाये रखें. पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद ने कहा कि सभी त्योहार शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं, इसलिए हमें किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलनेवाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें. सीओ विमल कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम जायेंगे. बैठक में प्रमुख शांति देवी, सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साव, भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसराईल खान, नंदगोपाल यादव, मुखिया महबूब अंसारी,साबिर अंसारी,सत्यनारायण बैठा,हरिलाल सिंह, राम आधार राम विनोद गुप्ता रामचंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola