ePaper

नस-नाड़ी संबंधित रोगों के उपचार के लिए शिविर आज

Updated at : 04 Dec 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
नस-नाड़ी संबंधित रोगों के उपचार के लिए शिविर आज

नस-नाड़ी संबंधित रोगों के उपचार के लिए शिविर आज

विज्ञापन

गढ़वा. श्री सर्वेश्वरी समूह के महावराह पीठ के मरहटिया आश्रम के प्रांगण में शुक्रवार को सभी प्रकार के नस-नाड़ी संबंधी रोगों के उपचार के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में धनबाद के प्रसिद्ध वैद्य प्रदीप डागा अपनी सेवा प्रदान करेंगे. उपचार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है. रोगी अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) सुबह 9 बजे से करा सकते हैं. मरहटिया आश्रम के उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ द्विवेदी ने सभी संबंधित रोगियों से इस विशेष अवसर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के पांच और छह तारीख को वैद्य प्रदीप डागा पलामू प्रमंडल में श्री सर्वेश्वरी समूह के आश्रम में अपनी सेवा देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola