ePaper

व्यवसायिक संघ ने सांसद बीडी राम के प्रति कृतज्ञता जतायी

Updated at : 25 Jul 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायिक संघ ने सांसद बीडी राम के प्रति कृतज्ञता जतायी

व्यवसायिक संघ ने सांसद बीडी राम के प्रति कृतज्ञता जतायी

विज्ञापन

भवनाथपुर के व्यवसायिक संघ ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा भवनाथपुर में औद्योगिक नगरी के लिए लोकसभा में अपनी बात रखने को लेकर कृतज्ञता जतायी. व्यवसायियों ने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से भवनाथपुर क्षेत्र ही नहीं पूरे गढ़वा जिला विकसित हो जायेगा. इसके बनने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा. वहीं इसका प्रभाव स्थानीय बाजार पर भी पड़ेगा. अभी लोग अपना व्यवसाय छोड़कर पलायन करने को मजबूर होते जा रहे हैं. व्यवसायिक संघ ने भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही से आग्रह किया कि वह इस मामले को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठायें. साथ ही पलामू लोकसभा अंतर्गत सभी विधायक आलोक चौरसिया, रामचंद्र चंद्रवंशी, शशि भूषण मेहता, झारखंड सरकार में मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं अन्य से भी आग्रह किया गया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पूरे पलामू प्रमंडल की जनता के लिए आवश्यक है.

उपस्थित लोग : मौके पर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव नवल किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष अवध किशोर गुप्ता, विवेक गुप्ता, सत्येंद्र सेठ, संजय गुप्ता, राजू सेठ, सोनू चौबे, उदय गुप्ता, नंदू विश्वकर्मा, अजय साह, शशि भूषण शर्मा व दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola