सीआइ पर हमले की बसपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

सीआइ पर हमले की बसपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा
विज्ञापन
गढ़वा. बहुजन समाज पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष नंद पासवान ने लेस्लीगंज के सीआइ सह गढ़वा के पूर्व राजस्व कर्मचारी नागेंद्र कुमार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों द्वारा देर रात नागेंद्र कुमार के घर में घुसकर उन पर हमला किया गया. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी, जिससे वे घायल हो गये. उन्होंने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










