बाइपास पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंथन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बाइपास पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंथन

बाइपास पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंथन

विज्ञापन

गढ़वा.

उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सह महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने संबंधित तकनीकी कर्मियों के साथ गढ़वा बाइपास फोरलेन के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि बाइपास फोरलेन पर डुमरो चौक सहित अन्य इलाके में अक्सर हो रहेी सड़क दुर्घटना के मद्देनजर बीते रविवार देर शाम एसडीएम संजय कुमार ने यहां के ग्रामीणों के साथ स्थल निरीक्षण किया था. ग्रामीणों से संकलित सूचनाओं के आलोक में संजय कुमार ने एनएच के परियोजना निदेशक एवं अन्य पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर इस क्षेत्र का स्थल भ्रमण कर आवश्यक रक्षा उपाय करने को कहा था. उसी आलोक में आज परियोजना निदेशक सुधीर कुमार अपनी पूरी टीम के साथ यहां पहुंचे थे. एसडीओ ने एनएच के अधिकारियों को बताया कि उक्त फोरलेन पर स्वाभाविक तौर पर अधिक गति हो जाने के कारण तथा बीच-बीच में बस्तियों के पास कट वाले स्थानों पर अक्सर दुर्घटना हो रही हैं.

रंबल स्ट्रिप, रेडियम संकेतक आदि लगाए जायेंगे : संजय कुमार ने सुझाव दिया कि ड���मरो चौक एवं ऐसे ही दुर्घटना संभावित अन्य चौक चौराहों के दोनों ओर नियमानुसार रंबल स्ट्रिप, ज़ेबरा क्रॉसिंग, कैट्स आई व रेडियम संकेतक लगाने का प्रावधान किया जा सकता है. साथ ही वहां साइन बोर्ड लगाये जायें कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, वाहन सावधानी से चलाएं. इस पर परियोजना निदेशक सुधीर कुमार ने अपने टीम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अगले एक हफ्ते में उपरोक्त सुझावों को अमल में लाना सुनिश्चित करेंगे. इस पहल के लिए स्थानीय लोगों ने एसडीएम संजय कुमार एवं एनएच की टीम का धन्यवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola