ePaper

जनजातीय समाज को भाजपा ने दिया है सम्मान : हरेकृष्णा सिंह

Updated at : 13 Nov 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
जनजातीय समाज को भाजपा ने दिया है सम्मान : हरेकृष्णा सिंह

जनजातीय समाज को भाजपा ने दिया है सम्मान : हरेकृष्णा सिंह

विज्ञापन

गढ़वा. जनजातीय गौरव दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती को लेकर गुरुवार को मनिका के पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज को भाजपा ने सम्मान दिया है. बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया था. उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भाजपा अनवरत काम कर रही है. दूसरे पार्टी के लोगों ने जनजातीय समाज का उपयोग किया लेकिन भाजपा ने सम्मान दिया है. बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलीहातु में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत ईसाई मिशनरी आदिवासियों के त्योहारों को विकृत कर रहे हैं. लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विनय चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, आईटी सेल अभिषेक गुप्ता, पीयुष चौबे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola