रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर भाजपा ने बांटी मिठाई

Updated at : 20 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर भाजपा ने बांटी मिठाई

रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर भाजपा ने बांटी मिठाई

विज्ञापन

गढ़वा. रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर रंका मोड़ पर जुलूस निकालकर मिठाई बांटी गयी. भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में रंका मोड़ पर जुलूस निकाला गया, वहीं मिठाई बांटी कर तथा पठाखे फोड़ कर खुशी मनायी गयी. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि नये सीएम से दिल्ली के लोगों की उम्मीदें बंधी है. पार्टी ने समर्पित नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित किया है. रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है. महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा कि अब यमुना नदी की गंदगी व पर्यावरण प्रदूषण जैसी मुसीबतों से दिल्ली वासियों को छुटकारा मिलेगा. डॉ पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान का जो नारा दिया था, उसमें नारी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है. भाजपा को देश भर में महिलाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है. रेखा गुप्ता वर्तमान समय में भाजपा की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं. ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा. नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी और आरएसएस से जुड़ी हैं. उपस्थित लोग : मौके पर रविंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, टिंकु गुप्ता, लखन गुप्ता, उदय मेहता, शिवनारायण चंद्रा, छोटन सोनी, सतेंद्र सोनी, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश मेहता, राकेश शंकर गुप्ता, संजय केसरी, शुभम केशरी, शुभम् गुप्ता, अभिषेक कश्यप, विशाल गुप्ता, अब्दुल मन्नान, डॉ इश्तियाक रजा, कंचन जसवाल, पार्वती सिंह, मन्नू कुमारी, मीरा यादव, कमला देवी, नमिता देवी व सुषमा कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola