साधु के भेष में चल रहे ठगों से रहें सतर्क : थाना प्रभारी

साधु के भेष में चल रहे ठगों से रहें सतर्क : थाना प्रभारी
प्रतिनिधि, गढ़वा साधु के वेश ठगों द्वारा इलाके में लोगों से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र में महिला से सोने के गहने लेकर तीन ठग फरार हो गये हैं. इसी तरह की घटनायें पूर्व में गढ़वा में भी हो चुकी है. इसको गंभीरता से लेते हुए गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने आम लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. विगत दिनों गढ़वा में नामधारी कॉलेज गेट के समीप चार-पांच साधु वेशधारी अपराधियों ने एक घर में घुसकर युवती को बेहोश कर कीमती सामान की चोरी कर ली थी. इस मामले में गढ़वा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी साधु वेशधारी अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, इसके अलावा शहर के चिनियां रोड क्षेत्र में पूजा करने जा रही एक सेवानिवृत शिक्षिका को ग्रह दशा खराब होने का भय दिखाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने सोने के कंगन एवं नकद राशि ठग ली थी और मौके से फरार हो गया था. गढ़वा थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन किसी भी अनजान व्यक्ति, विशेषकर साधु या बाबा के वेश में आये लोगों की बातों में न आयें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




