प्रतियोगिता में आयुश कश्यप को प्रथम स्थान
Updated at : 01 Jul 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र गढ़वा व जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन संस्था की ओर से शहर के जीएन कान्वेंट स्कूल में योग पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
गढ़वा. नेहरू युवा केंद्र गढ़वा व जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन संस्था की ओर से शहर के जीएन कान्वेंट स्कूल में योग पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माइ युवा भारत के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय के निदेशक मदन केसरी मौजूद थे. कार्यक्रम में संस्था के सचिव रमाशंकर चौबे, पीएलभी मुरली श्याम तिवारी तथा विद्यालय की शिक्षिका नीरा शर्मा ने प्रतियोगिता को सफल कराया. इस साल के थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें आयुष कश्यप को प्रथम, रूपांजलि कुमारी को द्वितीय तथा संध्या कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि तथा अन्य मंचासीन व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रामाशंकर चौबे ने कहा कि यह कार्यक्रम माई युवा भारत युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार की सौजन्य से किया गया है. इस तरह के कार्यक्रम से विद्यालय के बच्चों में योग के प्रति जागरूकता लाना मुख्य उद्देश्य रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका नीरा शर्मा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




