सेविका के घर से चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की उपस्थिति में गिरवाट

विभाग को नहीं है इसकी जानकारी, पर्यवेक्षिका ने कहा ऐसा करने पर नहीं दी जायेगी किराये की राशि
विभाग को नहीं है इसकी जानकारीपर्यवेक्षिका ने कहा ऐसा करने पर नहीं दी जायेगी किराये की राशि प्रतिनिधि, रंका रंका अनुमंडल मुख्यालय का आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-5 पिछले दो महीनों से सेविका विनिता देवी के घर में संचालित हो रहा है, जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति में भारी गिरावट आयी है. बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में जाने की बजाय सेविका के घर जाने से कतराते हैं, जिससे बच्चों की संख्या में कमी आयी है. सूत्रों के अनुसार, सेविका विनिता देवी ने पिछले दो महीने से अपने घर में आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है, लेकिन विभाग को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी है. जब पर्यवेक्षिका सरस्वती कुमारी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-5 का भवन नदी के कटाव क्षेत्र में स्थित है, जिससे बरसात के पानी और कचरा आंगनबाड़ी केंद्र में घुस जाता है. हालांकि, पर्यवेक्षिका ने यह भी बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि सेविका विनिता देवी अपने घर में केंद्र चला रही हैं. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सेविका को मौखिक रूप से किराये के मकान में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन सेविका बिना किसी आधिकारिक आदेश के अपने घर में केंद्र चला रही हैं.इस प्रकार के संचालन के कारण सेविका को किराए की राशि नहीं मिलेगी. इस संबंध में सीडीपीओ अल्पना कुमारी से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




