हाफ मैराथन में गढ़वा के अख्तर अंसारी को पहला स्थान

हाफ मैराथन में गढ़वा के अख्तर अंसारी को पहला स्थान
गढ़वा. पलामू के मेदिनीनगर में संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में हाफ मैराथन का आयोजन हुआ, जिसमें गढ़वा के अख्तर अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. ,जबकि दूसरे स्थान पर पलामू के अमित कुमार और मुकेश गुप्ता को तीसरा स्थान हासिल किया. हाफ मैराथन में गढ़वा व पलामू के करीब 1000 लोगो ने भाग लिया. इस मौके पर बीजेपी के वरीय नेता श्याम नारायण दुबे, डॉ पतंजलि केसरी , भाजपा के गढ़वा जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, विजयानंद पाठक, परशुराम ओझा, विभाकार नारायण पाण्डेय, प्रफुल्ल सिंह, अविनाश वर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




