आजसू सभी एनडीए प्रत्याशी की मदद करेगी

गढ़वा
आजसू सभी एनडीए प्रत्याशी की मदद करेगी
आजसू के सभी जिलाध्यक्षों की एक बैठक रांची में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई. गढ़वा के आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत करने को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें सभी 14 लोकसभा सीटों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ने एवं जीत हासिल करने का संकल्प लिया गया. उन्होंने बताया कि बैठक के बाद केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. वहां पहले से भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष, विधायक एवं सभी प्रत्याशी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




