बिना मान्यता विद्यालय में बच्चों का प्रवेश गैरकानूनीः बीपीओ

Updated at : 09 Apr 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिना मान्यता विद्यालय में बच्चों का प्रवेश गैरकानूनीः बीपीओ

बीआरसी सभागार में हुआ गुरु गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

बीआरसी सभागार में हुआ गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रतनिधि, भवनाथपुर बीपीओ रेनू बाला ने बीआरसी सभागार में आयोजित गुरु गोष्ठी के दौरान कहा कि बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय बच्चों का एडमिशन नहीं ले सकते, अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गुरु गोष्ठी में विद्यालय संचालकों को नामांकन, एमडीएम और अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये. शिक्षकों ने गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठाया और बताया कि सिलेंडर लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता है. बीपीओ ने भरोसा दिलाया कि वरीय पदाधिकारी से चर्चा कर समस्या का समाधान किया जायेगा. बैठक में बच्चों द्वारा महुआ चुनने का मुद्दा भी उठा, जिसमें स्पष्ट हुआ कि बच्चे अभिभावक की सहमति से महुआ चुनते हैं और उनका इससे जीवीकोपार्जन जुड़ा होता है. बीपीओ ने निर्देश दिया कि नये सत्र में बच्चों के नामांकन के साथ पोषक क्षेत्र में रहने वाले अनपढ़ लोगों की सूची तैयार की जाये. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी परिस्थिति में मध्यान भोजन संचालन और एसएमएस में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुरु गोष्ठी में एमआईएस चंदन कुमार एमडीएम ऑपरेटर रामविजय शाह, सीआरपी प्रभात मिश्रा, उपेंद्र सिंह, उमेश कुमार यादव, संतोष कुमार, नागेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, विजयकांत गुप्ता,योगेंद्र प्रसाद यादव सहित कई विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola