थाना में घुसकर मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थाना में घुसकर मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना परिसर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव निवासी सतीश चौधरी ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी के अनुसार रविवार रात सतीश चौधरी अपने चाचा प्रमोद चौधरी के साथ ट्रैक्टर पर धान लादकर पिंडरा गांव जा रहे थे. रास्ते में रात करीब 8.30 बजे विकताम के पास एक अर्टिगा कार सड़क पर खड़ी थी. कार हटाने के लिए कहने पर वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गये. आरोप है कि दशरथ राम, विकास राम, आकाश राम समेत अन्य लोगों ने ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज की और सतीश चौधरी व उनके चाचा के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे दादा समेश्वर चौधरी को भी आरोपियों ने घायल कर दिया. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने ट्रैक्टर में आग लगाने की धमकी दी और उनका मोबाइल भी छीन लिया. जान बचाने के लिए सतीश चौधरी गढ़वा थाना पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब 15 लोग थाना परिसर में भी घुसकर मारपीट करने लगे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने जोबरैया गांव निवासी अंशु कुमार यादव को पकड़कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola