मोपेड से पेेट्रोल ले जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, झुलसा

Updated:
विज्ञापन
मोपेड से पेेट्रोल ले जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, झुलसा

मोपेड से पेेट्रोल ले जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, झुलसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा एनएच-343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार कार ने मोपेड से पेट्रोल ले जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी. इस घटना में गैलन फटने से पेट्रोल जमीन पर गिर गया और उसमें आग लग गयी, जिससे मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान ओबरा गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक के अनुसार उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है. जानकारी के अनुसार शंभू लोटो गांव में पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदकर मोपेड पर रखकर जैसे ही सड़क पर आया, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दिया. इससे गैलन फट गया और आग लग गयी. जिससे मोपेड व शंभु दोनों ही आग की चपेट में आ गये. घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक आग बुझायी, तब तक शंभु बुरी तरह झुलस चुका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शंभु को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola