मुर्हरम को लेकर विशुनपुरा में निकाला गया फ्लैग मार्च

मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.
विशुनपुरा. मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर विशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया चौराहा, गांधी चौक, चक चक मोड़ टेंपो स्टैंड, नयी बाजार विशुनपुरा, ग्रामीण बैंक मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए थाना परिसर आकर समाप्त हुआ. इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गयी. असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गये फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मुहर्रम पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों का आनंद लें. फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




