आचार संहिता का उल्लंघन न हो

Updated at :20 Mar 2014 4:52 AM
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन न हो

गढ़वा : लोकसभा चुनाव के लिये नियुक्त हुये व्यय ऑब्जर्बर यहां अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद दूसरी पाली में उन्हें उनका वर्क शॉप कराया गया. […]

विज्ञापन

गढ़वा : लोकसभा चुनाव के लिये नियुक्त हुये व्यय ऑब्जर्बर यहां अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद दूसरी पाली में उन्हें उनका वर्क शॉप कराया गया.

इस दौरान अपर समाहर्ता सह चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार, उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद, गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र, रंका एसडीओ अमित प्रकाश, नगरऊंटारी एसडीओ अरूण एक्का, डीब्ल्यूओ जनार्दन राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, डीसीएलआर सुधीर कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग के अलावा विभिन्न कोषांगों व टीम के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया. इनमें फ्लाइंग स्कॉयर्ड स्टेटिक सर्विलेंस टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो भिविंग टीम व एकाउंटिंग टीम के पदाधिकारी शामिल हैं.

प्रशिक्षण में उन्हें निर्देश दिया गया कि वे समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखी जा सकती है. उन्होंने कहा कि नामांकन के साथ ही उम्मीदवारों के खर्च का ब्योरा जोड़ा जायेगा. नामांकन में उपयोग होनेवाली वाहनों की जांच करने तथा उनकी वीडियो रिकॉर्डिग कराने के निर्देश भी दिये गये हैं. अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार में खर्च पर कड़ी नजर रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola