रघुवर सरकार ने किये कई विकास के कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा जिले का नगरऊंटारी में बंशीधर महोत्सव, जो हमारी सरकार ने कर दिखाया : मुकेश बड़गड़ : भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने के बाद पहली बार बड़गड़ पहुंचे मुकेश निरंजन सिन्हा का बड़गड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बड़गड़ व भंडरिया प्रखंड […]
विज्ञापन
गढ़वा जिले का नगरऊंटारी में बंशीधर महोत्सव, जो हमारी सरकार ने कर दिखाया : मुकेश
बड़गड़ : भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने के बाद पहली बार बड़गड़ पहुंचे मुकेश निरंजन सिन्हा का बड़गड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बड़गड़ व भंडरिया प्रखंड के जनताओं को केवल छलने का काम किया है.
यहां के वीर योद्धाओं व प्राचीन मंदिरों व झारखंड की सबसे ऊंची चोटी सरूवत पहाड़ जो पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जा सकता है, वह आज भी पहचान का मोहताज बना हुआ है. झारखंड की भाजपानीत रघुवर दास की सरकार यहां के धरोहर के रूप में मौजूद धार्मिक स्थलों, वीर योद्धाओं को संवारने उनका नाम विश्व पटल तक पहुंचाने का काम कर रही है.
इसी कड़ी का एक हिस्सा था. गढ़वा जिले का नगरऊंटारी में बंशीधर महोत्सव जो हमारी सरकार ने कर दिखाया. उन्होंने साथ ही कहा कि मैं अपने स्तर से बड़गड़ व भंडरिया प्रखंड के प्राचीन स्थलों को व बड़गड़ प्रखंड में अवस्थित झारखंड की सबसे ऊंची चोटी सरूवत पहाड़ को उचित पहचान दिलाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाने का काम करूंगा. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, सुरेश केसरी, रमेश गुप्ता, ठाकुर प्रसाद महतो, रामनाथ सोनी, भंडरिया मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह, बबलू सिन्हा, रामानंद यादव, मनोज गुप्ता, टुनटुन प्रसाद, मनोज सोनी, संतोष प्रसाद गुप्ता, सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




