टीपीसी के नाम पर परचा साटा, लोगों में दहशत

Published at :09 May 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
टीपीसी के नाम पर परचा साटा, लोगों में दहशत

मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव सेमरदोहरी टोला में रामराज ठाकुर के घर की दीवार पर टीपीसी ने एक पर्चा साटकर एक लाख रुपये की मांग की है़ रामराज ठाकुर ने इसकी सूचना मेराल थाना को दी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ परचा में जोनल कमांडर मणि सिंह कोरवा के […]

विज्ञापन
मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव सेमरदोहरी टोला में रामराज ठाकुर के घर की दीवार पर टीपीसी ने एक पर्चा साटकर एक लाख रुपये की मांग की है़ रामराज ठाकुर ने इसकी सूचना मेराल थाना को दी है़
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ परचा में जोनल कमांडर मणि सिंह कोरवा के नाम से जारी किया गया है़, जिसमें कहा गया है कि एक लाख रुपये लाल रंग के कपड़े में बांधकर रोजन मियां के घर से उत्तर दिशा में एक से तीन मई के बीच तक रात्रि आठ बजे पहुंचाने की बात लिखी गयी है़ साथ ही यह धमकी दिया गया है कि पैसा नहीं पहुंचाने पर उसके दोनों बच्चों को जान से मारने व घर को बम से उड़ा दिया जायेगा़
परचा में मणि सिंह कोरवा को टीपीसी का जोनल एरिया कमांडर धुरकी टाटीदीरी बड़गढ़ भंडरिया रमकंडा लातेहार जोन का बताया गया है़ इस संबध में रामराज ठाकुर ने बताया की दो मई की सुबह दीवार पर सटा परचा देखा, तो इसकी सूचना उसी दिन मेराल थाना को दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है़ वहीं एक दूसरा परचा में बनखेता गांव के लोगों के नाम से धमकी देते हुए चेतावनी दी गयी है़, जिसे लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया है़ टीपीसी के नाम से लिखित परचा साटे जाने पर सेमरदोहरी बनखेता कुंभी गांव के लोग दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola