मेराल की पूर्व बीडीओ के खिलाफ प्रपत्र-क गठित होगा

मेराल (गढ़वा) : उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने बुधवार को मेराल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड की पूर्व बीडीओ किरण सोरेंगे की लापरवाही से ये लंबित पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. […]
मेराल (गढ़वा) : उपविकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने बुधवार को मेराल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड की पूर्व बीडीओ किरण सोरेंगे की लापरवाही से ये लंबित पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
निरीक्षण के दौरान प्रखंड के सहायक मीना वर्मा, बीपीओ संतोष सिंह, पंचायत सेवक बृजनंदन राम एवं मंजू देवी के विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने इनके एक-एक दिन के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. इंदिरा आवास एवं मनरेगा की योजनाओं की धीमी गति पर उन्होंने संबंधित कर्मियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की. कार्यालय निरीक्षण के बाद डीडीसी ने संगबरिया की योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










