दो गिरफ्तार, रिवाल्वर जब्त

गश्ती के दौरान नगरऊंटारी पुलिस को मिली सफलता नगरऊंटारी (गढ़वा) : पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी ग्राम से छह राउंड के एक रिवाल्वर व दो जिंदा गोली के साथ सत्यदेव पोल व अनिल राम को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी आनंद कुमार झा ने बताया कि पुलिस […]
गश्ती के दौरान नगरऊंटारी पुलिस को मिली सफलता
नगरऊंटारी (गढ़वा) : पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी ग्राम से छह राउंड के एक रिवाल्वर व दो जिंदा गोली के साथ सत्यदेव पोल व अनिल राम को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी आनंद कुमार झा ने बताया कि पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्ती में थी. पुलिस के पुरैनी पहुंचते ही पुलिस को देख कर दो व्यक्ति भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर जब उन्हें पकड़ कर तलाशी ली, तो सत्यदेव पोल की कमर से छह राउंड का रिवाल्वर व अनिल राम की बायीं पॉकेट से 32 बोर की जिंदा गोली बरामद हुई.
सत्यदेव की कमर से बरामद रिवाल्वर में भी एक जिंदा गोली लोड था. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पिस्तौल का भय दिखाकर लोगों को भयभीत करते थे तथा धमकाते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अनुसंधान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










