रमना में इंटर की छात्र की हत्या, मामला दर्ज

गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के सिलीदाग मध्य विद्यालय के पीछे 15 वर्षीया इंटर की छात्र का शव मिला है. वह गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा की आइएससी की छात्र थी. परिजनों ने इस सिलसिले में फिरोज अंसारी,भाई रूस्तम अंसारी, मुन्ना अंसारी सहित पांच सगे भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने […]
गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के सिलीदाग मध्य विद्यालय के पीछे 15 वर्षीया इंटर की छात्र का शव मिला है. वह गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा की आइएससी की छात्र थी. परिजनों ने इस सिलसिले में फिरोज अंसारी,भाई रूस्तम अंसारी, मुन्ना अंसारी सहित पांच सगे भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है.
छात्र बुधवार को डालटनगंज में कोचिंग क्लास करने की बात कह कर घर से निकली थी. देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. गुरुवार को उसका शव सिलीदाग मवि के पीछे झाड़ी से मिला. एक सप्ताह पूर्व भी वह गायब हो गयी थी. दूसरे दिन उसने पुलिस के सामने आकर काम से बाहर जाने की बात कही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










