चुनाव के दौरान मारपीट, छह घायल

सगमा(गढ़वा) : सगमा मवि में अध्यक्ष व संयोजिका के चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. बुधवार को अध्यक्ष व संयोजिका के चुनाव को लेकर बैठक हुई. इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान के बाद देवचंद यादव को अध्यक्ष चुना गया. संयोजिका […]
सगमा(गढ़वा) : सगमा मवि में अध्यक्ष व संयोजिका के चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. बुधवार को अध्यक्ष व संयोजिका के चुनाव को लेकर बैठक हुई. इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे.
मतदान के बाद देवचंद यादव को अध्यक्ष चुना गया. संयोजिका पद के लिए सूर्यमणि देवी एवं प्रमिला देवी के बीच मतदान हुआ. जिसमें सूर्यमणि देवी पांच मत लेकर जीत हासिल की. इसके बाद प्रमिला देवी के समर्थक उपस्थिति पंजी को फाड़ दिये और पुन: चुनाव कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.
तत्पश्चात दोनों के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे बीपीओ अनिल प्रसाद एवं सीआरपी सत्येंद्र यादव मारपीट की घटना को देख कर मौके से भाग खड़े हुये. बाद में बीपीओ अनिल प्रसाद ने बताया कि देवचंद यादव को अध्यक्ष एवं सूर्यमणि देवी को संयोजिका चुन लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










