ग्रामीणों ने बीडीओ को घेरा

Updated at :05 Mar 2014 4:03 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीडीओ को घेरा

डंडई(गढ़वा) : ग्रामीणों ने राशन दुकानदार के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण बीडीओ से राशन दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि स्थानीय जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पारसनाथ प्रसाद, रेणु देवी, रामगुलाम साव, उपायुक्त फूलेंद्री देवी द्वारा राशन का गबन किये जाने के विरोध में […]

विज्ञापन

डंडई(गढ़वा) : ग्रामीणों ने राशन दुकानदार के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण बीडीओ से राशन दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि स्थानीय जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पारसनाथ प्रसाद, रेणु देवी, रामगुलाम साव, उपायुक्त फूलेंद्री देवी द्वारा राशन का गबन किये जाने के विरोध में सभी दुकानों में तालाबंदी की थी. राशन डीलर एक महीने का राशन देकर दो महीने का चढ़ा रहे थे. तालाबंदी के बाद राशन दुकानदारों ने मंगलवार को सभी लाभुकों को राशन देने का आश्वासन दिया था.

लेकिन जब वे आज राशन लेने गये, तो दुकानदार फरार हो चुके थे. इससे आक्रोशित ग्रामीण बीडीओ से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि वे एमओ से बात कर उनका राशन दिलायेंगे. चूंकि वे अभी नये आये हैं, इसलिए वे यहां की समस्याओं से पूरी तरह अवगत नहीं हैं. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. इस अवसर पर शारदा देवी, फू लमती देवी, मानकुंवर देवी, फूलझरी देवी, बलराम भुइयां, महेश्वर राम, कालीचरण भुइयां, चरितर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola