विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए संसाधन वेब पॉर्टल पर दर्ज करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन फॉर प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेटिव के तहत शाला सिद्धी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें शिक्षा विभाग से संबंधित प्रखंड परिवर्तन दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया़ सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीओ प्रकाश कुमार ने सदस्यों को बताया कि शाला सिद्धी कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में […]
विज्ञापन
गढ़वा : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन फॉर प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेटिव के तहत शाला सिद्धी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें शिक्षा विभाग से संबंधित प्रखंड परिवर्तन दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया़
सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीओ प्रकाश कुमार ने सदस्यों को बताया कि शाला सिद्धी कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में संचालित सभी 1510 सरकारी मध्य व प्राथमिक विद्यालयों की ग्रेडिंग की जानी है़ इसके लिए सभी विद्यालयों को अपने संसाधनों से संबंधित रिपोर्ट वेब पॉर्टल पर इंट्री करनी है़ इंट्री के बाद विद्यालय की ग्रेडिंग की जायेगी़ निम्न ग्रेड प्राप्त करनेवाले विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी़ विद्यालय की ग्रेडिंग कैसे सुधरे इसके लिए परिवर्तन दल के सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करना होगा़
उन्होंने सभी 1510 विद्यालयों में से 100 विद्यालय से संबंधित सूचनाएं वेब पॉर्टल पर दर्ज करने का लक्ष्य दिया़. फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत विद्यालयों का डाटा इंट्री करने के निर्देश दिये़ इस मौके पर डीएसइ बृजमोहन कुमार, राज्य साधन सेवी पांडेय सूर्यकांत शर्मा, रविंद्र कुमार ओझा तथा चंद्रदेव सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




