जनजीवन हुआ प्रभावित

Published at :10 Dec 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
जनजीवन हुआ प्रभावित

गढ़वा : ठंड व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप से गढ़वा का जनजीवन प्रभावित हो रहा है़ ठंड के ठिठुरन से खासकर गरीबों की परेशानी बढ़ गयी है़ दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा सकने के कारण रोजी-रोटी से प्रभावित हो रहे है़ ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद द्वारा गुरुवार की शाम […]

विज्ञापन
गढ़वा : ठंड व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप से गढ़वा का जनजीवन प्रभावित हो रहा है़ ठंड के ठिठुरन से खासकर गरीबों की परेशानी बढ़ गयी है़ दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा सकने के कारण रोजी-रोटी से प्रभावित हो रहे है़
ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गढ़वा नगर परिषद द्वारा गुरुवार की शाम शहर के रंका मोड़ पर अलाव की व्यवस्था की गयी़ इसका औपचारिक उदघाटन अध्यक्ष पिंकी केसरी व उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने किया़ इस अवसर पर उक्त लोगों ने कहा कि ठंड के बढ़ने से खासकर वैसे गरीब लोग जो शहर में रिक्शा -ठेला चलाने वाले, सड़क किनारे दुकान खोमचा लागाने वाले गरीब लोग प्रभावित हो रहे है़ं
इसलिए अलाव की व्यवस्था की गयी है़ उक्त लोगों ने बताया कि अब नियमित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलवायी जायेगी, ताकि आमजन को इस कड़कती ठंड से कुछ राहत मिल सके़ उक्त लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में ठंड से गरीबों की हो रही परेशानी को देखते हुए कुछ और जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करायी जायेगी, जिससे लोगों को लाभ मिले़ इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, सिटी मैनेजर मुर्तजा अंसारी, संजीत साहू, मो नजीबुल्लाह, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी,वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा,अमरदीप बैठा, मोतीचंद निराला,अप्पू हसन सहित कई लोग उपस्थित थे़
बढ़ती ठंड व कनकनी से दिहाड़ी मजदूर प्रभावित
जिले में ठंड के साथ-साथ लगातार कोहरा के कारण भी जन-जीवन पर असर पड़ा है़ जिला मुख्यालय में आस-पास के गांव से मजदूरी करनेवाले दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ कई मजदूरों ने बताया कि कोहरा के कारण वे समय से निकल नहीं पा रहे हैं और निकल भी गये तो काम नहीं मिल रहा है़ मजदूरों ने बताया कि काम नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola