1.10 लाख क्विंटल धान की होगी खरीद

Published at :08 Dec 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
1.10 लाख क्विंटल धान की होगी खरीद

गढ़वा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने धान क्रय केंद्र एवं किसानों के निबंधन कार्य से संबंधित समीक्षा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की़ इस दौरान उन्हें बताया गया कि गढ़वा जिले में 1.10 लाख क्विंटल धान खरीदे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है़ पहले यह लक्ष्य 67 हजार क्विंटल का था. लेकिन धान […]

विज्ञापन
गढ़वा : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने धान क्रय केंद्र एवं किसानों के निबंधन कार्य से संबंधित समीक्षा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की़ इस दौरान उन्हें बताया गया कि गढ़वा जिले में 1.10 लाख क्विंटल धान खरीदे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है़ पहले यह लक्ष्य 67 हजार क्विंटल का था. लेकिन धान की अच्छी उपज को देखते हुए लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है.
धान बेचने में किसानों को परेशानी न हो इसके लिए नौ प्रखंड रंका, भंडरिया, गढ़वा, केतार, सगमा, विशुनपुरा, नगरउंटारी, बरडीहा तथा खरौंधी में
धान क्रय केंद्र खोले जायेंगे. मुख्य सचिव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी
जावेद अनवर इदरिसी को हिदायत दी कि धान खरीद में बिचौलियों को
बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए. सिर्फ निबंधित किसानों से ही धान की खरीद सुनिश्चित किया जाये. गढ़वा जिले में किसानों के निबंधन का कार्य किया जा रहा है. करीब 2135 किसान यहां निबंधित है़ समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी रविश चंद्रा भी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola