उप प्रमुख ने तटबंध का निरीक्षण किया

Published at :08 Dec 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
उप प्रमुख ने तटबंध का निरीक्षण किया

गोदरमाना : रंका की उप प्रमुख इंदु देवी ने बुधवार को झारखंड राज्य की सीमा पर बहने वाली कनहर नदी में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान वहां हो रहे कार्य पर उप प्रमुख ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यहां नदी का बहाव इतना तेज है कि इसमें लगाये जा […]

विज्ञापन
गोदरमाना : रंका की उप प्रमुख इंदु देवी ने बुधवार को झारखंड राज्य की सीमा पर बहने वाली कनहर नदी में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान वहां हो रहे कार्य पर उप प्रमुख ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यहां नदी का बहाव इतना तेज है कि इसमें लगाये जा रहे सारे पत्थर पहली बाढ़ में ही उखड़ जायेंगे और इस तरह का तटबंध कभी कारगर नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि तटबंध मात्र 15 फीट की उंचाई तक ही बन रहा है.
उन्होंने निर्माण कार्य में घटिया पत्थर एवं पतला तार के इस्तेमाल की भी शिकायत की़ उपप्रमुख ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से इस विषय पर जांच की मांग करने की भी बात कही. तटबंध निरीक्षण के दौरान रामसेवक यादव, धीरेंद्र दास, डॉ अंशु, विकास गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola